फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूनिवर्सिटी में हंगामा, धरने पर बैठे छात्र

Wed, 22 Apr 2015 01:36 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
एमए दर्शनशास्त्र के प्राइवेट परीक्षार्थियों को वैकल्पिक विषय भारतीय दार्शनिक निबंध के बजाय योगा प्रोजेक्ट देने के विरोध में रुहेलखंड विश्वविद्यालय में मंगलवार को हंगामा हुआ। परीक्षार्थियों का कहना था कि आनलाइन फार्म भरते समय विकल्प में निबंध नहीं था। इसके बावजूद अब पेपर बदलने के लिए विश्वविद्यालय सभी परीक्षार्थियों से तीन-तीन सौ रुपये जुर्माने की मांग कर रहा है। समाजवादी छात्र सभा के बरेली कॉलेज इकाई के अध्यक्ष रोहित यादव के नेतृत्व में पहुंचे इन परीक्षार्थियों ने विश्वविद्यालय गेट पर नारेबाजी की और धरने पर बैठ गए। बाद में कुलसचिव एके सिंह से वार्ता में उन्होंने कहा कि गलती विश्वविद्यालय की है इसलिए कोई भी परीक्षार्थी जुर्माना नहीं देगा। कुलसचिव ने इस बाबत कुलपति से बात की और परीक्षार्थियों को आश्वस्त किया कि उनसे कोई जुर्माना नहीं लिया जाएगा और पेपर बदल देंगे। इसके बाद ही परीक्षार्थी शांत हुए। हंगामा में कृष्ण सिंह, अंसार अहमद, सौरभ, अमित, श्रीकांत मिश्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें