फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैरहाजिर दर्शाकर फेल कर दीं 40 छात्राएं

Tue, 31 Mar 2015 12:54 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय औद्योगिक संस्थान (महिला वर्ल्ड बैंक) के 40 विद्यार्थियों को कोपा ट्रेड के द्वितीय सेमेस्टर में गैरहाजिर दर्शाकर फेल कर दिया गया है। यह विद्यार्थी सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंचे और इन्होंने डीएम को ज्ञापन दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि उनका भविष्य अधर में है और संस्थान के प्रधानाचार्य बार-बार मांग करने के बावजूद उनकी उपस्थिति लखनऊ नहीं भेज रहे हैं। इसके लिए संस्थान उन्हें दुबारा परीक्षा देने के लिए बाध्य कर रहा है और इसके लिए फीस मांगी जा रही है। ज्ञापन देने वालों में शाबिया अंसारी, कीर्ति वैश्य, शीतल, वंदना, शीतल यादव, ममता, सीमा, दीपाली, पूजा, तरन्नुम, अर्चना, आयशा बी और दीपा आदि छात्राएं प्रमुख रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें