फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड को मिलेगी कई नये कोर्सों की सौगात

Sat, 13 Jun 2015 02:00 AM IST
बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
 रुहेलखंड यूनिवर्सिटी नये शैक्षिक सत्र में कई नये कोर्स कॉलेजों को देने जा रही है। इनमें से कई ऐसे हैं, जो अब तक कहीं नहीं थे और इन्हें करने के लिए बरेली और मुरादाबाद मंडल के छात्र-छात्राआें को दूसरे बड़े शहरों में जाना पड़ता था। मास्टर ऑफ लाइब्रेरी साइंस (एमलिब) कोर्स इसी शैक्षिक सत्र से बरेली कॉलेज में शुरू हो जाएगा। यह कोर्स रुहेलखंड में कहीं नहीं है। सिर्फ बरेली कॉलेज मेें बीलिब संचालित हो रहा था, जिसे करने के बाद एमलिब करने के लिए विद्यार्थियों को दिल्ली, आगरा जाना पड़ता था। काफी कोशिश के बाद कॉलेज को यूनिवर्सिटी से इस कोर्स की संबद्धता प्राप्त हुई है। इसी तरह बरेली कॉलेज में एमए एजुकेशन और एमएससी बायोटेक शुरू करने के लिए संबद्धता की प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में है। बायोटेक में एमएससी करने के लिए यहां के विद्यार्थियों को ग्वालियर और दिल्ली तक की दौड़ लगानी पड़ती थी। बरेली कॉलेज और साहू रामस्वरूप महिला महाविद्यालय में बीकॉम ऑनर्स भी इसी सत्र से शुरू हो जाएंगे। एजुकेशन में एमएससी के लिए भी कई कॉलेज प्रयासरत हैं। इनकी संबद्धता की प्रक्रिया भी अंतिम चरण में है। इनमें अग्रसेन महाविद्यालय भी शामिल है। यूनिवर्सिटी कैंपस में अर्से से चल रही हिंदी विभाग खोलने की प्रक्रिया भी काफी आगे बढ़ चुकी है। इसके साथ ही एजुकेशन विभाग भी यूनिवर्सिटी में इसी सत्र से खुलने की उम्मीद बन गई है। कैंपस मेें फिर से एमटेक और एमफार्मा की पैरवी यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तेज कर दी है। संभव है कि नये सत्र तक यह दोनों कोर्स शुरू हो जाएंगे।
विज्ञापन


इंसेट...
यह कोर्स होंगे शुरू
बीलिब, एमए एजुकेशन, एमएससी बायोटेक, बीकॉम ऑनर्स, एमएससी एजुकेशन, यूनिवर्सिटी में एमफार्मा, एमटेक कोर्स और हिंदी व एजुकेशन में स्नातकोत्तर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें