फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड-बीएलएड परीक्षा फार्म के शुल्क जमा करने की तारीख तय

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय की ओर से बीएड और बीएलएड के मुख्य परीक्षा फार्मों को भरने और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 12 फरवरी निर्धारित की गई है। विश्वविद्यालय ने इस बाबत मंगलवार को पत्र जारी कर सूचना दी। पत्र मेें कहा गया कि इन दोनों विषयों के लिए ऑनलाइन फार्म 20 जनवरी से ही उपलब्ध करा दिए गए हैं। अब इन्हें भरने और आनलाइन शुक्ल जमा करने की आखिरी तारीख 12 फरवरी तय की गई है। इसके अलावा अभ्यर्थियों द्वारा महाविद्यालय में फार्म जमा करने की आखिरी तारीख 13 फरवरी, समस्त संबंधित महाविद्यालयों द्वारा ऑनलाइन सत्यापन करने की आखिरी तिथि 15 फरवरी है। बिजनौर व मुरादाबाद के परीक्षा फार्म जमा करने की अंतिम तिथि 17 फरवरी, पीलीभीत, रामपुर, बदायूं के लिए आखिरी तारीख 18 फरवरी व बरेली-शाहजहांपुर के परीक्षा फार्म 19 फरवरी तक विश्वविद्यालय में जमा किए जा सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें