फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राओं को दी आत्मरक्षा की ट्रेनिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महिला सशक्तीकरण के तहत आईटीबीपी बुखारा कैंप और पुलिस की ओर से संयुक्त रूप से महिलाओं को आत्मरक्षा के गुर सिखाए गए।
विज्ञापन

शुक्रवार को उप महानिरीक्षक गिरीश चंद्र उपाध्याय के नेतृत्व में राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय बारीनगला में प्रशिक्षण शिविर लगाया गया। इस दौरान छात्राओं को इमरजेंसी पुलिस हेल्पलाइन नंबर की जानकारी दी गई। साथ ही, हिम वीरांगना और महिला पुलिस ने उन्हें आम जनजीवन में आने वाली समस्याओं से बचाव का तरीका बताया। इस मौके पर उपस्थित पुरुषों को महिलाओं की सुरक्षा करने का संकल्प दिलाया गया और महिलाओं को ऐसे शिविर में प्रतिभाग कर आत्मरक्षा के विभिन्न तरीके सीखने को प्रोत्साहित किया। इस मौके पर सेनानी जीएन चोई, कॉलेज प्रधानाचार्य स्नेहलता और सेनानी अभियंता अमित अग्रवाल, सहायक सेनानी प्रकृति और पीआरओ कमर हैदर जैदी मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें