बरेली। जयपुर में भव्य इंटरनेशनल और एनआरबी फाउंडेशन की ओर से आयोजित अंतरराष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन में बरेली की चित्रकार डॉ. रुचि सक्सेना को ‘विविधता में एकता राष्ट्रीय सम्मान 2020’ से सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम का आयोजन 19 जनवरी को जयपुर के विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी सभागार में हुआ था। डॉ. रुचि सालों से अभिव्यक्ति को चित्रकला और कविता के रूप में साकार कर कला प्रदर्शनी में प्रदर्शित करती रही हैं। ब्यूरो