बरेली। कड़ाके की ठंड को देखते हुए डीएम नितीश कुमार ने पूर्व घोषित 20 दिसंबर के अवकाश की तिथि में एक दिन की बढ़ोतरी कर दी है। गुरुवार देर रात जारी आदेश के अनुसार, अब प्राइमरी, जूनियर हाईस्कूल के साथ ही हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के सभी शासकीय, अशासकीय, सहायता प्राप्त, वित्त विहीन, यूपी बोर्ड, सीबीएसई, आईसीएसई सभी स्कूल 21 दिसंबर को भी बंद रहेंगे। ब्यूरो