बरेली। सोबतीस पब्लिक स्कूल में वार्षिक खेलकूद समारोह के तहत बच्चों ने सबसे पहले योग आसनों का प्रदर्शन किया। इसके बाद नर्सरी के बच्चों ने कार्टून रेस, कक्षा प्रथम के बच्चों ने जैली फि श रेस, कक्षा दो के बच्चों ने क्रैब रेस, कक्षा तीन के बच्चों ने हर्डल रेस, कक्षा चार के बच्चों ने हूला हूप रेस, कक्षा पांच के बच्चों ने स्किप्पिंग रेस, कक्षा छह के बच्चों ने शॉट पुट, कक्षा सात और आठ के बच्चों ने 100 मीटर और 200 मीटर रिले रेस में हिस्सा लिया। विजेता छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। समारोह का उद्घाटन विद्यालय निदेशक आकृति सोबती ने किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्य गुंजन साहनी मौजूद रहीं। ब्यूरो