फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को युवावस्था से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं बताईं

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में यूथ काउंसलिंग सेंटर पर दो दिवसीय कार्यशाला मंगलवार से शुरू हुई। कार्यशाला के पहले दिन महाविद्यालय के एनएसएस के 40 छात्रों को युवाओं से संबंधित स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति जागरूक किया गया। कार्यशाला का आयोजन स्टेट इनोवेशन इन फेमिली प्लानिंग सर्विसेज प्रोजेक्ट एजेंसी, सिफ्सा के सहयोग से किया गया। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सौरभ अग्रवाल ने बताया कि युवावस्था में कई शारीरिक व मानसिक परिवर्तन होते हैं। इस मंच से छात्र अपनी समस्या का निदान पा सकेंगे। यूथ काउंसिलिंग सेंटर के एनएसएस नोडल अधिकारी डॉ. कमल किशोर मेहरोत्रा, चीफ प्राक्टर डॉ. नीतू शर्मा, डॉ. मीनम सक्सेना, डीन अंकुर गुप्ता, संचित कक्कड़, प्रथमेश कुमार, विपुल मेहरोत्रा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें