बरेली। छात्र-छात्राओं की उपस्थिति बढ़ाने के लिए बरेली कॉलेज में सख्ती शुरू की गई है। प्राचार्य डॉ. अनुराग मोहन ने कॉलेज की ओर सभी छात्र-छात्राओं को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर मेसेज भिजवाया है, जिसमें कहा गया है कि कक्षाओं में 75 प्रतिशत उपस्थिति अनिवार्य है। इससे कम उपस्थिति होने पर उन्हें परीक्षा से वंचित किया जा सकता है। प्राचार्य ने बताया कि यह मेसेज दो-तीन दिन पहले भेजा गया था, जिसके बाद मंगलवार से कॉलेज में छात्र-छात्राआें की उपस्थिति पहले की अपेक्षा बढ़ गई है। ब्यूरो