बरेली। यूपी बोर्ड परीक्षा में नकल और फर्जीवाड़ा रोकने के लिए पिछले दो साल से सख्ती बरती जा रही है। इसके चलते अब परीक्षार्थियों की संख्या ही कम होने लगी है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में इस साल 1020 परीक्षार्थी कम हो गए हैं। परिषद की वेबसाइट पर अपलोड संख्या से यह बात सामने आई है। इस साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 92367 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। इसमें हाईस्कूल में 50669 और इंटरमीडिएट में 41698 पंजीकृत हैं। पिछले साल हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में कुल 93387 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनके अलावा कक्षा नौ और ग्यारह के अग्रिम पंजीकरण में भी गिरावट आई है।