फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों की मरम्मत और सामग्री खरीद में सामने आई कई गड़बड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। बेसिक शिक्षा परिषद के स्कूलों में मरम्मत और खेलकूद सामग्री खरीद की जांच में कई गड़बड़ी सामने आई है। जांच में यह सामने आया है कि आलमपुर जाफराबाद ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल डप्टा में खरीदी गई खेलकूद सामग्री की लिस्ट नहीं उपलब्ध कराई गई। सामग्री भी बक्से में बंद मिली। बिथरी चैनपुर के पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुड़िया अहमदनगर में सरकारी ग्रांट से 2100 रुपये से मिट्टी कार्य कराया गया। बागवान संबंधी जो सामग्री खरीदी गई, उसकी क्वालिटी काफी घटिया थी। दमखोदा के प्राइमरी स्कूल इनायतपुर मिलक पिछौड़ा में खेलकूद की जो सामग्री खरीदी गई थी, उनके बिल हाथ से बनाए गए थे, जो मान्य नहीं थे। बिथरी चैनपुर ब्लॉक के पूर्व माध्यमिक स्कूल अहलादपुर में पांच हजार के बजाय 39,485 रुपये की सामग्री की खरीद की गई थी। स्वच्छता अभियान में पांच सौ रुपये खर्च हुए लेकिन किट उपलब्ध नहीं मिली। फरीदपुर के प्राइमरी स्कूल नौगवां में पांच हजार के बजाय 74,685 रुपये खर्च किए गए थे। इसी तरह तमाम दूसरे स्कूलों में खामियां मिली हैं। इस संबंध में बीएसए तनुजा त्रिपाठी ने संबंधित बीईओ को भी रिपोर्ट भेज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें