फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छूटे छात्र 18 तक भर सकते हैं सेमेस्टर फॉर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। एमजेपी रुहेलखंड विश्वविद्यालय परिसर और कॉलेजों में संचालित सेमेस्टर पाठ्यक्रम एलएलबी त्रिवर्षीय, पंचवर्षीय, बीबीए, बीसीए, पीजीडीसीए, एमएसडब्ल्यू, बीलिब, एलएलएम के परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित छात्रों के लिए राहत भरी खबर। छूटे छात्र अब 18 अक्तूबर तक फॉर्म और शुल्क जमा कर सकते हैं। पहले फॉर्म भरने की तिथि 13 सितंबर थी, लेकिन तमाम छात्र फॉर्म भरने से वंचित रह गए थे। सेमेस्टर छात्रों के साथ भूतपूर्व छात्र और छूटी हुई प्रयोगात्मक परीक्षा के फॉर्म भी भरे जाएंगे। भरे गए फॉर्म कॉलेजों में 19 अक्तूबर तक जमा होंगे। कॉलेजों को इसी दिन फॉर्म सत्यापित करने होंगे। 21 अक्तूबर तक फॉर्म विश्वविद्यालय में जमा होंगे। सत्यापन न होने पर परीक्षा फॉर्म निरस्त हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें