बरेली। भारत सेवा ट्रस्ट सभागार में कार्यक्रम आयोजित कर शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने के लिए पूर्व जिला समन्वयक राकेश माथुर, डायट प्रवक्ता शिवानी यादव को सम्मानित किया गया। इस मौके पर मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार ने कहा अमेरिका के स्कूलों का उदाहरण देते हुए शिक्षा का स्तर ऊंचा करने की बात कही। बोले कि बच्चे देश का भविष्य हैं उनको बेहतर शिक्षा मिलेगी तो देश का भविष्य बेहतर होगा। शिक्षक अपनी जिम्मेदारी समझें। डायट प्राचार्य शशि देवी शर्मा ने कहा कि सरकारी योजनाओं को लागू करने में सहयोग करें। इस मौके पर शिक्षक नेता हरीश बाबू शर्मा, अनवर खान, लाल बहादुर गंगवार, राहुल यदुवंशी, डॉ. रवि शर्मा, रमेश सागर आदि लोग मौजूद रहे।