फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘नए शब्दों को सीखें, भाषाई ज्ञान बढ़ाएं’

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत राधा माधव पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को लक्ष्मी प्रकाशन लि. की ओर से एक अंतरविद्यालयीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्यातिथि कवि एवं भाषाविद डॉ. अशोक बत्रा रहे। उन्होंने वैश्विक मीडिया से आए नए शब्दों और अभिव्यक्तियों, बच्चों में भाषा प्रयोग कौशल, मंच कौशल, लेखन की विभिन्न विधाओं-अनुच्छेद, निबंध, आलेख फीचर, रिपोर्ट आदि की भाषा और शैली में निर्णायक अंतर व अन्य तमाम विषयों को बात की। उन्होंने कहा कि नए शब्दों को सीखने और भाषाई ज्ञान बढ़ाने पर बल दिया। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य व लगभग 100 शिक्षक एवं शिक्षिकाएं मौजूद रहे। इन्होंने वर्ण, अक्षर, शब्द एवं संयुक्त व्यंजनों का रोचक ढंग से प्रयोग करते उदाहरण सहित छात्रों को समझाए। साथ ही आचार्य द्विवेंद्र देव ने अपने कविता भी सुनाई। डॉ. बत्रा ने अपने हास्य व्यंगों से सभी को लोटपोट कर दिया। प्रधानाचार्य आरसी धस्माना ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें