फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईवीआरआई में अंग्रेजी पर शुरू हुआ चार दिवसीय कोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। आईवीआरआई में विश्व बैंक द्वारा वित्तपोषित चार दिवसीय इंग्लिश स्पीकिंग एंड रिटेन शुरू किया गया है। इस पाठ्यक्रम का आयोजन संस्थान स्थित सेंटर फॉर एडवांस्ड एग्रीकल्चरल साइंस एंड टेक्नोलॉजी (कास्ट) और एडवांस्ड सेंटर फॉर लाइवस्टॉक हेल्थ द्वारा नेशनल एग्रीकल्चरल हायर एजुकेशन प्रोजेक्ट के तत्वावधान में किया जा रहा है। पाठ्यक्रम में आईवीआरआई के 47 छात्र-छात्राएं भाग ले रहे हैं। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में संस्थान के संयुक्त निदेशक (शैक्षणिक) एवं डीन तथा कास्ट परियोजना के नोडल अधिकारी डॉ. त्रिवेणी दत्त ने बताया कि इससे छात्रों को शोध में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सहायता मिलेगी। कास्ट परियोजना के प्रधान अन्वेषक डॉ. एके तिवारी ने बताया कि इससे छात्रों की शोध क्षमता में वृद्धि होगी और वे अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षणों में भी भाग ले सकेंगे। पाठ्यक्रम समन्वयक डॉ. रूपसी तिवारी ने अंग्रेजी का महत्व बताया और कहा कि विश्व के 67 देशों में एक अरब से अधिक जनसंख्या की यह प्रमुख भाषा है तथा 27 देशों में यह द्वितीय भाषा के रूप में प्रयुक्त की जाती है। इस अवसर पर नोडल अधिकारी डॉ. अमित कुमार, संस्थान की एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. शशि रानी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें