बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएससी नर्सिंग की काउंसलिंग का शेड्यूल घोषित कर दिया है। यह काउंसलिंग 27 और 28 सितंबर को विश्वविद्यालय के स्पोर्ट्स स्टेडियम के टेबल टेनिस हॉल में सुबह नौ बजे से होगी। 27 सितंबर को 1-300 और 28 सितंबर को 301-550 रैंक के अभ्यर्थियाें को बुलाया गया है। काउंसलिंग में शामिल होने के लिए छात्र-छात्राओं को 300 रुपये का ड्राफ्ट वित्त अधिकारी, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय, बरेली के नाम बनवाकर लाना होगा। बरेली और मुरादाबाद मंडल में रुहेलखंड विश्वविद्यालय से संबद्ध नौ कॉलेजों में बीएससी नर्सिंग की 350 सीटों के लिए आठ सितंबर को प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई थी जिसमें 607 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। बृहस्पतिवार को ही इसका परिणाम घोषित किया गया था।