बरेली। लाल बहादुर शास्त्री इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में शनिवार को गेस्ट लेक्चर आयोजित किया गया। निजी कंपनी के सीओओ एवं बिजनेस हेड राजीव सिंह ने फाइनेंसियल सेक्टर के तहत विभिन्न बिंदुओं पर छात्र-छात्राओं को जानकारी दी और उनका शंका समाधान किया। कार्यक्रम में सीनियर असिस्टंट प्रोफेसर स्वाति गुप्ता समेत सभी संकायों के सदस्य मौजूद रहे।