बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में पैरामेडिकल की परीक्षाएं शनिवार 21 सितंबर से शुरू होकर 27 सितंबर तक चलेंगी। इन परीक्षाओं के लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। एसआरएमएस इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज का परीक्षा केंद्र जमुना प्रसाद मेमोरियल महाविद्यालय भैरपुर खजुरिया और सीएल गुप्ता आई इंस्टीट्यूट मुरादाबाद का परीक्षा केंद्र हिंदू कॉलेज, मुरादाबाद को बनाया गया है। सभी परीक्षाएं सुबह दस बजे से एक बजे तक एक ही पाली में होंगी।