बरेली। बरेली कॉलेज के इतिहास विभाग में बुधवार को दो गेस्ट फैकल्टी (अतिथि शिक्षक) के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। मामला बढ़ता देख अन्य वरिष्ठ शिक्षक मौके पर पहुंचे और दोनों को समझाकर शांत कराया। आरोप है कि जो वरिष्ठ शिक्षक समझाने पहुंचे थे, उन्होंने महिला अतिथि शिक्षक से अभद्र भाषा का प्रयोग किया। महिला शिक्षक ने प्राचार्य से शिकायत की है। प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा ने बताया कि मामले की कोई लिखित शिकायत नहीं हुई है। मामले की जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।