फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को छात्राओं ने किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी राजकीय महिला महाविद्यालय की स्वयंसेवी छात्राओं ने बुधवार को पोषण अभियान चलाया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अन्नू महाजन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित विषयों पर पोस्टर के जरिए अपने विचार रखे। इसके बाद अस्पतालों का भ्रमण कर स्वयंसेवी छात्राओं ने गर्भवती महिलाओं को टीकाकरण और स्तनपान के प्रति जागरूक किया। बताया कि बच्चों के संपूर्ण बौद्धिक और शारीरिक विकास के लिए स्तनपान बेहद जरूरी है। इससे बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। 6 माह तक स्तनपान कराने वाले बच्चों की आयु उन बच्चों की तुलना में अधिक होती है, जिन्हें स्तनपान नहीं कराया जाता। इस दौरान छात्राओं में कुसुम, प्रीति कश्यप, सुमन, प्रिया सिंह, पूजा व अन्य मौजूद रहीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें