बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने पीएचडी कोर्स वर्क 2019 की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले अभ्यर्थियों को रिसर्च फ्रेमवर्क यानी शोध रूपरेखा जमा करने का एक और मौका दिया है। पिछली तारीख पर अपना रिसर्च फ्रेमवर्क जमा करने से चूके शोध छात्र अब इसे 30 सितंबर तक जमा कर सकेंगे। विश्वविद्यालय की रजिस्ट्रार डॉ. सुनीता पांडेय ने बताया कि यह अंतिम मौका है, इसके बाद तिथि नहीं बढ़ाई जाएगी।