बरेली। खंडेलवाल कॉलेज के गृह विज्ञान विभाग में न्यूट्रीशन वीक का समापन हुआ। इस दौरान छात्राओं ने स्वस्थ जीवन में योग के महत्व के बारे में जाना। योग ट्रेनर साक्षी प्रिया बंसल ने योग के प्रमुख आसनों के बारे में बताया। डॉ. मीना शर्मा ने छात्राओं को संतुलित आहार और पोषक तत्वों के बारे में जानकारी दी। विभागाध्यक्ष प्रज्ञा ऋतंभरा ने बताया कि सिर्फ किताबी ज्ञान ही सब कुछ नहीं। इस मौके पर डॉ. नेहा मेहरा, वीरेंद्रपाल कौर, शुभ्रा त्रिवेदी आदि रहीं।