फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टी से लौटे प्राचार्य तो शिक्षक संघ ने घेरा, मिटे गिले-शिकवे

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। पांच विभागाध्यक्षों को नोटिस के बाद गुरुवार को बरेली कॉलेज में प्राचार्य डॉ. अजय शर्मा छुट्टी से लौटे तो शिक्षक संघ ने कार्यालय में उनका घेराव कर लिया। इस दौरान दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी बातें रखीं और सारे गिले शिकवे दूर हो गए। तय हुआ कि सब मिलकर पठन-पाठन का माहौल तैयार करें। शनिवार को बरेली कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अजय कुमार शर्मा ने उप प्राचार्य व अंग्रेजी की विभागाध्यक्ष डॉ. पूर्णिमा अनिल, हिंदी के विभागाध्यक्ष डॉ. एसपी मौर्य, इतिहास की डॉ. संध्या मिश्रा, कॉमर्स के डॉ. पीके अग्रवाल और ललितकला की डॉ. मंजू सिंह को नोटिस जारी किए थे। कहा गया था कि यह विभागाध्यक्ष यूजीसी के मानकों के अनुसार कॉलेज में प्रतिदिन पांच घंटे शिक्षण भी कार्य नहीं करते हैं, जिससे शिक्षण कार्य बाधित होता है। बृहस्पतिवार को प्राचार्य छुट्टी से लौटे तो शिक्षक संघ के डॉ. वीपी सिंह, डॉ. आलोक खरे, डॉ. स्वदेश सिंह आदि के साथ नोटिस पाने विभागाध्यक्ष उनके पास पहुंचे। नोटिस देने और मामले की कॉपी मैनेजमेंट कमेटी को देने पर एतराज जताया। साथ ही शिक्षक कम होने, छात्र-छात्राओं के न आने जैसी तमाम समस्याएं बताईं। वहीं, प्राचार्य ने शिक्षण का माहौल बनाने की बात कही तो तय हुआ कि सारी समस्याएं दूर की जाएंगी। सब मिलकर कॉलेज में शिक्षा का माहौल बेहतर बनाने को काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें