बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने बीएएमएस (आयुर्वेदिक) प्रथम वर्ष 2018-19, सप्लीमेंट्री 2017-18, द्वितीय वर्ष 2016-17 सप्लीमेंट्री, तृतीय वर्ष 2014-15 और 2015-16 सप्लीमेंट्री, चतुर्थ वर्ष 2014-15 मुख्य परीक्षा के आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने की तिथि घोषित कर दी है। इन कोर्स के परीक्षा फॉर्म 16 से 31 अगस्त तक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर ऑनलाइन भर सकेंगे और फीस जमा कर सकेंगे। भरे गए परीक्षा फार्म 31 अगस्त तक ही महाविद्यालय में जमा किए जाएंगे। महाविद्यालय इन फॉर्म को चार सितंबर तक ऑनलाइन सत्यापित करेंगे और पांच सितंबर तक विश्वविद्यालय में जमा करेंगे। परीक्षा नियंत्रक संजीव कुमार ने कहा है कि महाविद्यालय फॉर्म को फारवर्ड करने से पहले छात्र-छात्राओं की योग्यता सुनिश्चित कर लें। किसी भी स्तर पर अगर नियमों का उल्लंघन पाया गया तो परीक्षा होने के बावजूद उसे निरस्त कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं परीक्षा फीस डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग आदि के माध्यम से ऑनलाइन जमा कर सकेंगे।