फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएड की काउंसलिंग 18 अगस्त से

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय ने एमएड का काउंसलिंग शेड्यूल घोषित कर दिया है। यह 18 अगस्त से शुरू होकर 20 अगस्त तक चलेगी। 18 अगस्त को गरीब सवर्ण कोटा के 1-550, दिव्यांग 1-900, स्वतंत्रता सेनानी 1-400, डिफेंस 1-800, एसटी के सभी और ओपन रैंक के 1-400 रैंक तक के अभ्यर्थियों को बुलाया गया है। 19 अगस्त को ओपन रैंक के 401-850 और गरीब सवर्ण कोटे के 551-2300 रैंक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग होगी। अंतिम दिन 20 अगस्त को ओपन रैंक के 801-1250 रैंक तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग की जाएगी। तीनों ही दिन यह काउंसलिंग विश्वविद्यालय में स्पोर्ट्स स्टेडियम में टेबल टेनिस हॉल में सुबह 9:30 बजे से होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें