बरेली। सिंधुनगर की कोमल जगवानी बीएड परीक्षा 2018-19 में 78 प्रतिशत अंक पाकर महाराजा अग्रसेन महाविद्यालय में सेकेंड टॉपर रहीं। कोमल ने इसका क्षेय अपने गुरुजनों और माता-पिता को दिया है। उन्होंने बताया कि वह टीचर बनकर पढ़ाई न करने वाले बच्चों को प्रेरित करके स्कूल लाएंगी। वह एक मोटर ट्रेनिंग कॉलेज के प्रोपराइटर कमल जगवानी की पुत्री हैं।