बरेली। ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम के तहत प्रभावी संचालन के लिए शनिवार को भुता ब्लॉक की बीआरपी सदस्य दीपमाला को सम्मानित किया गया। उन्होंने चलाए गए कार्यक्रम में भुता ब्लॉक में विभिन्न शैक्षिक गतिविधियों के जरिए शिक्षण को प्रभावी बनाया, जिसके परिणाम स्वरूप भाषा में 26 प्रतिशत और गणित में 30 प्रतिशत का सुधार दर्ज हुआ, जिसके चलते ग्रेडेड लर्निंग कार्यक्रम में बेहतर कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।