बरेली। बीबीएल पब्लिक स्कूल में आयोजित अंतरविद्यालयी क्विज प्रतियोगिता में रामपुर का डीएनए स्कूल विजेता बना। प्रथम उपविजेता बेदी इंटरनेशनल और द्वितीय उपविजेता आर्मी पब्लिक स्कूल बना। छह राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में आठ टीमों ने प्रतिभाग किया। इसमें आर्मी पब्लिक स्कूल, बेदी इंटरनेशनल, बेनहर पब्लिक स्कूल पीलीभीत, डीएमए रामपुर, लिटिल एंजिल पीलीभीत, राधा माधव और एसआर इंटरनेशनल शामिल थे। विद्यालय के संस्थापक कृष्ण कुमार की स्मृति में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ चेयरमैन अरुण कुमार सिंघल ने किया। विजेता टीमों को ट्राफी, सर्टिफिकेट और नकद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस दौरान बीबीएल के प्रधानाचार्य दीपक अग्रवाल, प्रशासक दीपक गुप्ता, डॉ. अल्पना जोशी, सविता अग्रवाल, अभिषेक पांडेय, बबिता अग्रवाल आदि मौजूद रहीं।