फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एप्लाइड इंग्लिश के छह विद्यार्थियों ने पास की यूजीसी-नेट की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय के एप्लाइड अंग्रेजी विभाग के छह छात्र-छात्राओं ने यूजीसी द्वारा आयोजित नेट परीक्षा को उत्तीर्ण कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया है। परीक्षा जून 2019 में हुई थी। विभागाध्यक्ष डॉ. सुमित्रा कुकरेती ने बताया कि एप्लाइड अंग्रेजी विभाग से दीप्ति चौरसिया, मानवेंद्र सिंह, अजीत सिंह, चंद्र शेखर, सृष्टि गंगवार और हरिवंश मणि भारद्वाज ने इसमें सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि ऐसा पहली बार हुआ है जब विभाग के छह छात्र-छात्राओं ने एकसाथ नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की हो। इनमें से अजीत, चंद्रशेखर और सृष्टि 2017 बैच के हैं। वहीं, हरिवंश मणि भारद्वाज ने एमए प्रथम वर्ष के साथ ही नेट की परीक्षा उत्तीर्ण की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें