बरेली। हजियापुर सकलैन नगर स्थित मदरसा जामा-ए-शाह शराफत बशीरुल उलूम की कमेटी का गठन किया गया है। इसमें दरगाह शाह शराफत मियां के सज्जादानशीन शाह मुहम्मद सकलैन मियां संरक्षक और हाजी मुहम्मद गाजी खां सकलैनी सह संरक्षक हैं। इस कमेटी के अध्यक्ष इंतजार हुसैन, उपाध्यक्ष लतीफ, प्रबंधक मुहम्मद मुनीफ खां, सचिव इमाम उद्दीन सहित तीन अन्य पदाधिकार भी बनाए गए हैं।