बरेली। सोमवार को बरेली कॉलेज ने चौथी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है। आज एडमिशन किए जाएंगे। बीए प्रथम वर्ष में मंगलवार को ओबीसी वर्ग के 65.35-63.35 परसेंटाइल और ओबीसी (महिला) 63.35-62.58 परसेंटाइल की काउंसलिंग सैन्य अध्ययन विभाग, एससी के छात्र 58.60-55.17 तक और एससी (महिला) 55.01-51.33 परसेंटाइल के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग अर्थशास्त्र विभाग में होगी। बीएससी बायो ग्रुप के लिए सामान्य (महिला) के 66.93-64.33, ओबीसी के लिए 68.71-66.67, ओबीसी (महिला) के 66.51-66.10 और एससी के 63.60-59.71 और एससी (महिला) के 58.69-57.30 परसेंटाइल तक के अभ्यर्थियों की काउंसलिंग बॉटनी विभाग में होगी। इसके अलावा बीएससी मैथ में सामान्य (महिला)60.92-54.19, ओबीसी के 68.35-64.21, ओबीसी (महिला) के 60.53-53.78, एससी के सभी, एससी और एसटी के सभी अभ्यर्थियों की काउंसलिंग केमिस्ट्री विभाग में होगी।