बरेली। रुहेलखंड विश्वविद्यालय में बीएलएड की काउंसलिग 13 जुलाई से स्पोर्ट्स स्टेडियम के टेबिल टेनिस हॉल में होगी। 13 जुलाई को 1-300 रैंक वालों को दोपहर 12 बजे से बुलाया गया है। 14 को 301-750, 15 को 751-1200 और 16 जुलाई को 1201-1650 रैंक वाले अभ्यर्थियों की काउंसलिंग सुबह 9:30 बजे से होगी। अभ्यर्थियों को काउंसलिंग के लिए 300 रुपये का बैंक ड्राफ्ट वित्त अधिकारी, महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय के नाम बनवाकर ले जाना होगा। साथ ही हाईस्कूल, इंटर की मूल और फोटोस्टेट मार्कशीट भी ले जानी होंगी।