नवाबगंज। थाना क्षेत्र के बुखारपुर गांव के राजू ने प्रधानमंत्री के फोटो को एडिट कर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जानकारी होने पर कोतवाल अरुण कुमार श्रीवास्तव ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई के आदेश दिए हैं। उपनिरीक्षक राजेश कुमार ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। कोतवाल अरुण कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद