फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: मोहम्मदी रेंज में दो करोड़ से विकसित होगा ईको टूरिज्म सर्किट, देबीपुर बीट में बनेंगी हट

Sat, 11 Feb 2023 06:40 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मोहम्मदी रेंज में ईको टूरिज्म विकास के लिए डीएफओ ने दो करोड़ रुपये की धनराशि की मांग करते हुए शासन को प्रस्ताव भेजा है। मंजूरी के बाद जल्द काम शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
ईको टूरिज्म सर्किट में एलीफेंट रिजर्व भी शामिल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी में दक्षिण खीरी वन प्रभाग की मोहम्मदी रेंज में ईको टूरिज्म के लिए एक सर्किट तैयार किया गया है। जिसकी शुरुआत 15 नवंबर 2022 को की गई थी। हालांकि इस सर्किट पर सैलानी आकर्षित नहीं हुए हैं। इसे देखते हुए इस ईको टूरिज्म सर्किट को पर्यटन लायक बनाने के लिए डीएफओ संजय बिस्वाल ने शासन को दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव बनाकर भेजा है। 

विज्ञापन


इसके तहत 15 किलोमीटर पक्की सड़क का निर्माण, मोहम्मदी रेंज परिसर में एक कैंटीन का निर्माण कराए जाने की योजना है। इसके साथ ही इस सर्किट पर भ्रमण के लिए आने वाले सैलानियों के ठहरने के वास्ते देबीपुर बीट में तीन हट भी बनाए जाने हैं। गोला-मोहम्मदी रोड पर ईको सर्किट का आकर्षक प्रवेश द्वार भी बनाया जाएगा ताकि सैलानी केवल भ्रमण का ही नहीं बल्कि प्राकृतिक परिवेश में भी ठहरने का आनंद ले सकें।

कठिना नदी बढ़ाती है यहां की सुंदरता 
दक्षिण खीरी वन प्रभाग की गोला और मोहम्मदी रेंज को तराई एलीफेंट रिजर्व में भी शामिल किया गया है। मोहम्मदी रेंज जंगल में करीब 16 बाघ हैं। इसके अलावा बड़ी संख्या में हिरन, जंगली सुअर भी मौजूद हैं। जंगल के बीच में होकर बहने वाली कठिना नदी इसके सौंदर्य में चार चांद लगाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, गोला रेंज में सेमरई झील रंग-बिरंगे प्रवासी और स्थानीय परिंदों की मौजूदगी सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। अगर दो करोड़ रुपये का बजट मिलता है तो पर्यटन सुविधाओं का बेहतर विकास होगा और सैलानी भी अधिक संख्या में आकर्षित होंगे।

दक्षिण खीरी वन प्रभाग के डीएफओ संजय बिस्वाल ने बताया कि मोहम्मदी रेंज में ईको टूरिज्म विकास के लिए शासन को दो करोड़ रुपये का प्रस्ताव भेजा गया है। जल्दी ही मंजूरी मिलने की उम्मीद है। इससे टूरिज्म सर्किट को आकर्षण का केंद्र बनाने का प्रयास किया जाएगा। कैंटीन और हटों का निर्माण होने से सैलानी यहां ठहर कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद ले सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें