फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे घायलों को इको ने रौंदा, एक की मौत

Mon, 22 Apr 2024 05:17 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
रिठौरा। बरेली-पीलीभीत हाईवे पर दो बाइकों की टक्कर के बाद सड़क पर गिरे घायलों को पीछे से आ रही इको ने रौंद दिया। हादसे में थाना इज्जतनगर के गांव मोहनियां निवासी दुर्गा प्रसाद (35) की मौत हो गई। तीन अन्य लोग भी घायल हैं।
विज्ञापन

दुर्गा प्रसाद नगर निगम में स्टोर कीपर के पद पर कार्यरत थे। रविवार को वह नौगवां जागीर गांव के रहने वाले साथी वीरपाल के साथ बाइक पर बैठकर बरेली लौट रहे थे। भड़सर गांव में दीवान स्कूल के समीप एक अन्य बाइक से उनकी टक्कर हो गई। पीछे आ रही इको के चालक ने ब्रेक लगाने का प्रयास किया मगर रफ्तार अधिक होने की वजह से गाड़ी ने सड़क पर गिरे घायलों को चपेट में ले लिया।
हादसे में दुर्गा प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। उनके साथी वीरपाल और दूसरी बाइक पर सवार दो लोगों को चोटें आई हैं। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे रिठौरा चौकी के प्रभारी सौरभ यादव ने ग्रामीणों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहां भर्ती करके उनका उपचार किया जा रहा है। दुर्गा प्रसाद के परिवार में पत्नी सत्यवती के अलावा दो बेटियां और एक बेटा है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें