फरीदपुर। तेज गति से जा रही पिकअप ने पीछे से ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। ई-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई। उसमें बैठे यात्रियों में एक लड़की समेत दो लोग घायल हो गए। पिकअप चालक भी गंभीर घायल हो गया है। वहां मौजूद लोगों ने घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवा दिया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक इसरार (50) के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बरेली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर पचौमी गांव की तरफ से सवारी बैठा कर जा रहे ई-रिक्शा में पीछे से तेज गति से आ रही पिकअप ने नवादावन गांव के समीप टक्कर मार दी। ई-रिक्शा चालक इसरार (50) की मौके पर ही मौत हो गई। उसपर सवार यात्रियों में से दो यात्री घायल हो गए। पिकअप चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। वहां मौजूद लोगों ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। उससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद