बरेली। थाना बारादरी क्षेत्र के हरुनगला निवासी 42 वर्षीय ई-रिक्शा चालक वीरेंद्र की सड़क हादसे में मौत हो गई।
वीरेंद्र के बड़े भाई ने बताया कि सोमवार शाम वीरेंद्र सेटेलाइट बस स्टैंड से ई-रिक्शा लेकर घर लौट रहे थे। सतीपुर चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने उन्हें चपेट में ले लिया। हादसे में वीरेंद्र घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
देर रात उनकी मौत हो गई। जानकारी पर परिवार के लोग और परिचित जिला अस्पताल पहुंच गए। मंगलवार सुबह पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वीरेंद्र की पत्नी शोभा का रो-रोकर बुरा हाल है। वीरेंद्र के तीन बच्चे हैं। ब्यूरो