फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: दरोगा की कार के सामने आया ई-ऑटो, सीज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
भमोरा। शुक्रवार को सड़क पर ई-ऑटो और दरोगा की कार आमने-सामने आ गई। इससे दोनों पक्षों में खूब नोकझोंक हुई। इसके बाद दरोगा ने ई-रिक्शा को सीज करा दिया।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह एक ई-ऑटो चालक अपनी मां को लेकर बरेली नगर निगम में जा रहा था। इस दौरान कार से आ रहे थाना भमोरा के दो दरोगा, जो सिविल ड्रेस में थे, उनकी कार ई-ऑटो के आमने-सामने आ गई। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई। इसके बाद ई-ऑटो को थाने में सीज करा दिया गया।
विज्ञापन

इधर, एसएचओ भमोरा ऋषिपाल सिंह ने बताया कि ई-ऑटो चालक के गलत साइड पर आने को लेकर नोकझोंक हो गई थी। कागज मांगने पर चालक दस्तावेज नहीं दिखा पाया। इसके चलते ऑटो सीज कर दिया गया। वहीं, लोगों में चर्चा है कि ऑटो चालक व दरोगा के बीच नोकझों के बाद मारपीट भी हुई थी, जिसमें भीड़ एकत्रित हो गई थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें