फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा: अष्टमी के बाद दी गई पांच फलों की बलि

विज्ञापन
माता दुर्गा की पूजा अर्चना करता एक बंगाली परिवार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विज्ञापन
बरेली। बंगाली समाज के सबसे बड़े पर्व मां दुर्गा की अष्टमी धूमधाम से लेकर सादगी और सामाजिक दूरी के साथ मनाई। सुबह अष्टमी की पूजा के बाद पुष्पांजलि और संधि पूजा हुुई। इसके बाद पांच फलों की बलि दी गई। बलि के पीछे मान्यता है कि मां दुर्गा ने असुर का वध किया था। पांच फलों की बलि भी इसी का प्रतीक है। शनिवार को बिना ढोल ताशों के अष्टमी का पूजन सम्पन्न हुआ। शाम को आरती के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ। समापन कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री संतोष गंगवार मुख्य अतिथि थे। सोमवार को मां दुर्गा का विसर्जन किया जाएगा। बंगाली समाज के नंदन चक्रवर्ती ने बताया कि इस बार कोरोना संक्रमण की वजह से मूर्तियां न रखकर मिट्टी के कलश रखे है। सभी कलश का विसर्जन रामगंगा नदी में किया जाएगा। आरती में मिहिर भट्टाचार्य, मनोज कार, सोमनाथ चटर्जी, डीएल मजूमदार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें