फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुनका: बंदरों के झुंड से अब गांववाले ही लेंगे मोर्चा, छह माह के बच्चे को छीनकर छत से फेंकने के बाद लोगों में गुस्सा

Mon, 18 Jul 2022 03:57 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी संवाद न्यूज एजेंसी, दुनका

सार

अफसरों ने कोई सुध नहीं ली तो खुद ही बंदरों से निपटने के लिए लोगों ने इंतजाम शुरू किए। एक दिन पहले ही बंदरों ने पिता के हाथ से छह माह के बच्चे को छीनकर छत से फेंक दिया था, जिस कारण बच्चे की मौत हो गई। 
विज्ञापन
monkey - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिता के हाथ से छह महीने के बच्चों को छीनकर शनिवार रात दुनका गांव में बंदर ने दो मंजिला मकान की छत से फेंक दिया था, जिससे बच्चे की मौत हो गई थी। इस घटना के बाद रविवार को दूसरे दिन भी कोई अधिकारी हालात का जायजा लेने गांव नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीणों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। अब उन्होंने बंदरों से मोर्चा लेने की योजना खुद ही बना ली है। मीरगंज इलाके के गांव दुनका में शनिवार रात आठ बजे गर्मी के चलते निर्देश उपाध्याय अपनी पत्नी स्वाति और छह माह के बेटे के साथ छत पर टहलने गए थे।

विज्ञापन


इस बीच वहां आए बंदरों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया। स्वाति बंदरों से बचकर नीचे भाग गईं, लेकिन बंदरों का झुंड निर्देश पर टूट पड़ा। वह बंदरों से बचने का प्रयास करते रहे। इस दौरान एक बंदर उनके हाथ से छह महीने के बेटे को झपट ले गया। वह बच्चे को लेकर बराबर में दो मंजिला मकान पर चढ़ गया और उसे वहां से फेंक दिया। गंभीर घायल बच्चे को परिजन एक डॉक्टर के यहां ले गए। वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

इस घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। हालांकि इससे पहले भी बंदर कई लोगों को काटकर घायल कर चुके हैं, लेकिन इस तरह की घटना कभी नहीं हुई। वहीं घटना की सूचना के बाद भी कोई अधिकारी गांव नहीं पहुंचा, इससे ग्रामीणों का गुस्सा और बढ़ रहा है। अब उन्होंने खुद ही बंदरों से निपटने की योजना बनानी शुरू कर दी है। इसके लिए छतों पर लाठी-डंडों व ईट-पत्थर समेत अन्य सामान जुटाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें