फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: भूखंड पर डाल रहे गोबर, हैंडपंप दे रहे दूषित जल

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। प्रभातनगर में आबादी के बीच डेयरियां संचालित हैं। आसपास के भूखंड में गोबर डाला जा रहा है। लंबे समय से जमा गोबर और गंदगी ने पानी को दूषित कर दिया है। घरों में लगे हैंडपंपों दूषित पानी दे रहे है। प्रभातनगर निवासी क्षितिज मिश्रा ने बताया कि उनके घर के आसपास तीन डेयरी हैं और कई दिन से हैंडपंप के पानी के साथ गोबर भी निकल रहा है। मजबूरी में निकट स्थित मौसी के घर से पानी ले रहे हैं। समस्या उनको नहीं है, क्योंकि उनके यहां पर ज्यादा गहराई में बोरिंग हो रही है। समस्या उनको है जिनके यहां पर कम गहराई वाले हैंडपंप हैं। उप नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. नैन सिंह ने बताया कि आबादी के बीच डेयरी का संचालन और गोबर एकत्र करना नियमों का उल्लंघन है। अभियान चलाकर कार्रवाई की जा रही है। नाले में गोबर बहाने पर एक डेयरी संचालक पर 80 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। जुर्माना लगाने की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें