फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरेली: प्रशासन की सुस्ती से कहीं फिर न हो जाए गैंगवार

Mon, 13 Feb 2023 01:39 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदपुर। तिहरे हत्याकांड के बाद पुलिस ने दोनों गुटों के आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल कर दी है। गैंगस्टर लगाने की भी तैयारी है। तहसील प्रशासन की टीम ने आज तक एक भी किसान को माफिया के कब्जे से उसकी जमीन छुड़वाकर नहीं दी। आरोपियों के जमानत पर बाहर आने पर दोबारा के बाद गैंगवार की आशंका से इन्कार नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


तहसील प्रशासन ने शुरू में किसानों की शिकायत पर करीब 15 दिन कटरी में जाकर खानापूर्ति की, लेकिन एक भी किसान को उसकी जमीन नहीं मिल सकी। किसानों का कहना है कि जब तक उन्हें तहसील प्रशासन द्वारा जमीन की पैमाइश कर कब्जा नहीं दिलाया जाएगा, तब तक वे उस जमीन की तरफ नहीं जाएंगे, वरना उनके साथ भी अनहोनी हो सकती है।



निजी जमीन के लिए दाखिल करना होगा केस

प्रशासन ने दबंगों के स्वामित्व वाली सभी सरकारी जमीन पहले ही खाली करा ली थी। बाद में भी इस तरह की कार्रवाई की गई। निजी जमीन की पैमाइश या वहां से किसी को बेदखल करने के लिए किसानों को एसडीएम कोर्ट में तूताबंदी संबंधी वाद दायर करना होगा। - शिवाकांत द्विवेदी, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें