फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: देवांश की शानदार पारी की बदौलत गंगाशील टीम को मिली दूसरी जीत

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। स्टेडियम में खेली जा रही अंडर-19 क्रिकेट प्रतियोगिता में शनिवार को देवांश राजपूत की 70 रन की शानदार पारी के चलते गंगाशील क्रिकेट एकेडमी ने एनडी स्पोर्ट्स की टीम को 80 रन से मात दी। वहीं, स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने भी 72 रन से अल्मा मातेर को परास्त किया।
विज्ञापन


बरेली क्रिकेट एसोसिएशन की ओर से खेली जा रही क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन पहला मुकाबला गंगाशील क्रिकेट एकेडमी और एनडी स्पोर्ट्स के बीच हुआ। टॉस जीतकर गंगाशील ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। देवांश ने शुरुआत से ही छक्के और चौकों की बारिश कर दी। उन्होंने 70 रन की पारी खेली। शिवांश ने 35 और श्रेष्ठ ने 34 रन का योगदान दिया। टीम ने 25 ओवर में 191 रन बनाए। जवाब में एनडी स्पोर्ट्स की टीम 112 रन पर सिमट गई। गंगाशील के जसजीत ने 2.4 ओवर में तीन विकेट चटकाए।
दूसरा मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम और अल्मा मातेर एकेडमी के बीच हुआ। बारिश के चलते मुकाबला देरी से शुरू हुआ। पहले खेलते हुए 19.5 ओवर में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम 167 रन पर सिमट गई। अभिषेक प्रताप ने 54 रन का योगदान दिया। अल्मा मातेर की टीम मात्र 95 रन पर ही ढेर हो गई। इसके चलते स्टेडियम की टीम ने 72 रन से मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें