फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: कड़ाके की ठंड के चलते कक्षा आठ तक के स्कूल 17 जनवरी तक बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
बरेली। कड़ाके की ठंड और अत्यधिक शीतलहर को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के लिए राहत भरा फैसला लिया है। जिलाधिकारी के निर्देशों के अनुपालन में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. विनीता ने कक्षा एक से आठ तक के सभी विद्यालयों में अवकाश घोषित कर दिया है। आदेश के अनुसार जनपद के समस्त परिषदीय विद्यालयों, सभी बोर्डों से मान्यता प्राप्त स्कूलों और अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा आठ तक के छात्र-छात्राओं के लिए 16 से 17 जनवरी तक अवकाश रहेगा। सभी शिक्षक सुबह 10 से दोपहर तीन बजे तक विद्यालय में उपस्थित रहेंगे। इस दौरा वह यू-डायस अपडेशन, अपार आईडी निर्माण, परीक्षा पे चर्चा कार्यक्रम की तैयारी व अन्य महत्वपूर्ण प्रशासकीय और विभागीय कार्य करेंगे। बीएसए ने चेतावनी दी है कि इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें