फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bareilly News: अंत्येष्टि स्थल न होने से बारिश में किया दाह संस्कार

विज्ञापन
नवाबगंज फोटो 3 नौगवांभगबंतपुर गांव में बारिश में अंतिम स्ंस्कार करते ग्रामीण
विज्ञापन
क्योलड़िया। ब्लाॅक भदपुरा के नौगवां भगवंतपुर गांव में अंत्येष्टि स्थल न होने से ग्रामीणों को परेशानी हुई। शनिवार को गांव में एक महिला की मौत होने पर बारिश में तिरपाल तानकर उनका अंतिम संस्कार करना पड़ा। भदपुरा ब्लाॅक के नौगवां भगवंतपुर गांव में शनिवार को जमुना देवी पत्नी स्वर्गीय बुद्ध सेन का बीमारी के चलते देहांत हो गया। इनके शव को दाह संस्कार के लिए ले जाया गया। अंत्येष्टि स्थल पर शव दाह गृह न होने से बारिश के चलते ग्रामीणों द्वारा तिरपाल तानकर दाह संस्कार करना पड़ा। ग्राम नौगवां भगवंतपुर मौजा मुड़िया मलूकपुर भी विकास की दृष्टि सेपिछड़ा हुआ गांव है। गांव के लिए पक्का संपर्क मार्ग नहीं है। आज भी लोग कच्चे मार्गों से निकलते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें