देवरनियां। थाना क्षेत्र के गांव मोहनपुर रेलवे फाटक के पास एक बुजुर्ग का शव सड़क किनारे खाई में भरे पानी में पड़ा मिला।
रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि मोहनपुर में रेलवे फाटक के पास खाई में किसी का शव पड़ा है। सूचना पर पहुंचे इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह धामा ने क्षेत्र के प्रधानों को शव का फोटो भेज कर पहचान कराई तो उसकी पहचान इसी थाना के गांव चुपकिया के 62 वर्षीय निवासी रामसेवक वाल्मीकि के रूप में हुई। बताते हैं कि रामसेवक काफी समय से शराब के आदि थे। शनिवार दोपहर में थाना क्षेत्र के ही गांव ठिरिया जशोदा में अपनी पुत्री के यहां गए थे। वहीं, उन्होंने शराब पीकर रविवार को घर वापस आ रहे थे। शव के पास से पुलिस को शराब का एक पौव्वा भी पड़ा मिला है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। संवाद