फतेहगंज पश्चिमी। गांव कुरतरा में मामूली बात के चलते युवक नशे की हालत में टावर पर चढ़ गया। करीब दो घंटे बाद वह नीचे उतरा तो पुलिस उसे थाने ले गई। गांव निवासी गोपी किशन उर्फ कल्लू श्रीवास्तव ने बुधवार दोपहर घर में गांव के ही चार लोगोंं के साथ शराब पी। जब नशा अधिक हो गया तो वह गांव के टावर के ऊपरी छोर पर चढ़कर चिल्लाने लगा। सूचना पर दरोगा विश्वदेव की अगुवाई में पहुंची पुलिस ने करीब दो घंटे तक उसे समझाया। तब युवक टावर से उतरा। नशे में धुत्त गोपी किशन ने बताया कि चाचा से नाराजगी की वजह से वह टावर पर चढ़ा था। दरोगा ने बताया कि गोपी किशन को मेडिकल के लिए भेजा गया है। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद