बरेली के गांव काशी धर्मपुर स्थित मंदिर से शिवलिंग उखाड़कर चोरी करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी सुबह हुई। हालांकि चर्चा है कि गांव का ही एक व्यक्ति पत्नी के चले जाने के बाद एक शराबी युवक ने शिवलिंग उखाड़ ले गया है। वह कह रहा था कि जब मेरी पत्नी वापस आएगी तभी शिवलिंग वापस करूंगा।
बरेली के हाफिजगंज थाना इलाके से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। गांव काशी धर्मपुर स्थित मंदिर से बीती रात किसी ने शिवलिंग उखाड़कर चोरी कर लिया। बुधवार सुबह जब मंदिर में सफाई के लिए लोग पहुंचे तो घटना की जानकारी हुई। घटना को लेकर लोगों में आक्रोश है।
विज्ञापन
उनका कहना है की बृहस्पतिवार से सावन शुरू हो रहे हैं। अब वे लोग जलाभिषेक कहां करेंगे। चर्चा है कि गांव का ही एक व्यक्ति पत्नी के चले जाने के बाद एक शराबी युवक ने शिवलिंग उखाड़ ले गया है। वह कह रहा था कि जब मेरी पत्नी वापस आएगी तभी शिवलिंग वापस करूंगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।