बहेड़ी। औषधि विभाग की टीम ने कस्बे के नैनीताल रोड स्थित एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारकर कफ सिरप के नमूने लिए। साथ ही औषधी भंडारण के अभिलेख चेक किए।
औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने टीम के साथ बृहस्पतिवार शाम को नैनीताल रोड के एक मेडिकल स्टोर पर छापा मारा। मौके पर फर्म के स्वामी की उपस्थिति में क्रय-विक्रय लाइसेंस, भंडारित एलोपैथिक औषधियों के क्रय-विक्रय अभिलेख सहित आदि की जांच की गई। इसमें पांच संदिग्ध कफ सिरप के नमूने लिए गए। इसे जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला लखनऊ भेजा गया गया। औषधि निरीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि जिले भर में यह अभियान चलाया जा रहा है। नमूने जांच के लिए भेजे जाएंगे। इसकी एक रिपोर्ट बनाकर सहायक आयुक्त औषधि को भेजी जाएगी। संवाद